Get App

सफेद प्याज में छिपा है सेहत का खजाना, कैंसर जैसी तमाम बीमारियों की होगी छुट्टी

White Onions: प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। प्याज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि इससे कई बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। रोजाना प्याज का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं सफेद प्याज भी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 25, 2023 पर 11:39 AM
सफेद प्याज में छिपा है सेहत का खजाना, कैंसर जैसी तमाम बीमारियों की होगी छुट्टी
White Onions: सफेद प्याज से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है

White Onions: गर्मी के मौसम में प्याज बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप शरीर को अंदर तक ठंडा रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप सफेद प्याज (White Onions) का सेवन करना चाहिए। वैसे भी प्याज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है बल्कि इससे कई बीमारियां भी कोसों को दूर रहती हैं। प्याज कई तरह की होती हैं, लेकिन ज्यादातर घरों में लाल प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद प्याज में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और कई जरूर तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं।

प्याज का इस्तेमाल हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यून सिस्सटम को मजबूत बनाने और कई संक्रमण को दूर रखने के लिए किया जाता है। सफेद प्याज का स्वाद बेहतर होता है। यह लाल प्याज की तरह तीखा या मीठा नहीं होता है। इसके इस्तेमाल सैंडविच जैसी कई चीजों में किया जाता है।

सफेद प्याज के फायदे

सफेद प्याज को कूलिंग एजेंट माना जाता है। यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। इसके अलावा, सफेद प्याज सनबर्न के कारण होने वाली सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा सफेद प्याज में प्रीबायोटिक इंसुलिन होता है। जिससे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज के रस का सेवन पुरुषों को अंदरूनी मजबूती देता है। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है और स्टैमिना बेहतर होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें