Get App

Mauris Noronha: कौन था मौरिस नोरोन्हा, जिसने FB लाइव के दौरान ठाकरे गुट के नेता की गोली मारकर कर दी हत्या

Abhishek Ghosalkar Murder Case: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर की 'फेसबुक लाइव' के दौरान एक स्थानीय 'सामाजिक कार्यकर्ता' मौरिस नोरोन्हा द्वारा हत्या किए जाने के मामले की जांच के लिए दो दलों का गठन किया है

Akhileshअपडेटेड Feb 09, 2024 पर 1:20 PM
Mauris Noronha: कौन था मौरिस नोरोन्हा, जिसने FB लाइव के दौरान ठाकरे गुट के नेता की गोली मारकर कर दी हत्या
Mauris Noronha: शिवसेना ने मांग की कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए

मुंबई (Mmbai) में गुरुवार (8 फरवरी) को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा (Mauris Noronha) ने फेसबुक (Facebook) लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर नोरोन्हा ने बाद में खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती दिखाई देती है।

एक अधिकारी ने बताया घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी। फेसबुक लाइव यह स्पष्ट करने के लिए था कि वे बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके दोनों एक साथ आए हैं। अभिषेक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शिवसेना ने मांग की कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कौन था मौरिस नोरोन्हा? (Who Was Mauris Noronha)

- मुंबई के बोरीवली में "मौरिस भाई" के नाम से मशहूर नोरोन्हा ने सोशल मीडिया पर खुद को एक पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता, एक कोविड योद्धा और एक परोपकारी व्यक्ति बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें