Get App

महिलाओं पर चुपके से हमला करती हैं ये बीमारियां, लक्षण दिखते ही फौरन हो जाएं अलर्ट

Women Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलते खानपान से न जाने कितनी बीमारियां पैदा हो गई हैं। महिलाओं को कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो साइलेंट किलर होती है। यानी ये बीमारियां चुपके से शरीर पर हमला करती हैं। ये बीमारियां शरीर पर बढ़ती चली जाती है। इनके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। इनमें एनीमिया, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) मोनोपॉज जैसी कई समस्याएं हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 10:53 AM
महिलाओं पर चुपके से हमला करती हैं ये बीमारियां, लक्षण दिखते ही फौरन हो जाएं अलर्ट
महिलाओं को साइलेंट किलर बीमारियों के प्रति हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है

Women Health: आज की महिलाएं भले हर क्षेत्र में नाम कमा रही है। स्वभाव से बेहद केयरिंग और भावुक होने से उन्हें खुद से ज्यादा अपनों का ख्याल रखना अच्छा लगता है। इसके चलते वे कई बार अपनी सेहत को नजरअंदाज कर बैठती है। ऐसे में उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दूसरों के साथ खुद की सेहत पर भी खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं के शरीर पर भी कई ऐसी बीमारियां हैं, जो चुपके से हमला करती हैं। जब तक पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

ये बीमारियां शरीर में बढ़ती चली जाती हैं। लेकिन इनके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते। अगर दिखते भी हैं तो इन्हें आमतौर पर नॉर्मल समस्याएं समस्याएं समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। ऐसे ही एनीमिया, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS), मेनोपॉज जैसी कई समस्याएं है। जिनसे निपटना बेहद जरूरी है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)

महिलाओं के प्रजनन अंगों की संरचना बेहद जटिल होती है। इसमें थोड़ी सी भी असावधानी या गड़बड़ियां सीधे मां बनने की क्षमता पर असर पड़ता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम भी इसी तरह की एक समस्या है। इसे पीसीओएस (PCOS) कहा जाता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हार्मोन में गड़बड़ी के कारण होता है। इससे महिलाओं में पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं। चेहरे पर कील-मुंहासे भी आने लगते हैं। PCOS गंभीर होने पर महिलाओं के चेहरे पर बाल भी आने लगते हैं। PCOS में पुरुष हार्मोन यानी एंड्रोजन का स्तर बहुत बढ़ जाता है। लेकिन दूसरी तरफ महिला हार्मोन प्रोजेस्ट्रॉन की भारी कमी आ जाती है। लिहाजा लंबे समय तक पीरियड्स नहीं होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें