Get App

World Malaria Day 2023: कैसे पहचाने मलेरिया हो गया, जानिए बचने के आसान उपाय

World Malaria Day 2023: आज दुनिया भर में मलेरिया डे मनाया जा रहा है। मलेरिया की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया डे मनाया जाता है। यह एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है। इसके शुरुआती लक्षण में बुखार आता है। अगर इसका समय पर इलाज नहीं हुआ तो जानलेवा साबित हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 5:15 PM
World Malaria Day 2023: कैसे पहचाने मलेरिया हो गया, जानिए बचने के आसान उपाय
मलेरिया से पीड़ित लोगों को लो फाइबर फूड्स लेना चाहिए। इसके साथ ही पौष्टिक भोजन करना चाहिए

World Malaria Day 2023: भारत में मलेरिया की बीमारी सरकार के लिए काफी समय तक सिरदर्द बनी हुई है। इसे जड़ से मिटाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) मनाया जाता है। यह बीमारी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। आज यानी 25 अप्रैल को पूरी दुनिया में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ (World Malaria Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जाता है। नॉर्मल मलेरिया होने पर व्यक्ति जल्दी रिकवर हो जाता है। वहीं, गंभीर रूप से मलेरिया होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।

जब कोई मादा एनाफिलीज मच्छर (Anopheles Mosquito) संक्रमित मरीज का खून चूसती है। इसके बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटती है तो वह भी मलेरिया से संक्रमित हो जाता है। इसलिए इस मच्छर को पैदा होने से रोकना बेहद जरूरी है। आमतौर पर मलेरिया दो हफ्ते में ठीक हो जाता है। इस बीमारी को नजर अंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।

कैसे होता है मलेरिया?

एनाफिलीज मच्छर के काटने से प्लासमोडियम नामक पैरासाइट आपके ब्लड में पहुंच जाता है। शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को खत्म करने लगता है। इसकी कमी से खून बनना कम हो जाता है। यह मच्छर ज्यादातर नम और पानी वाली जगहों में पाया जाता है। इसलिए मच्छर से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई और पानी जमा न होने देने की बात कही जाती है। कुछ मामलों में दूषित रक्त चढ़ाने और दूषित सुई के कारण भी मलेरिया हो सकता है। इसके शुरुआती लक्षण कंपकंपी वाली ठंड लगना, तेज बुखार और सिरदर्द होता है। इसके अलावा शरीर में दर्द, जी मिचलाना, उल्‍टी, पसीना आना आदि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। मलेरिया के मरीजों की हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। ताकि वो जल्द ही ठीक हो सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें