World Sleep Day 2024: क्या आपको भी हर दिन सुबह उठने के बाद ऐसा लगता है कि अरे इतनी जल्दी सुबह हो गई और अभी तो मेरी नींद भी पूरी नहीं हुई। या फिर ऐसा लगता है कि अरे यार! फिर सोमवार आ गया, ऑफिस जाना होगा। अगर ऐसा महसूस होता है तो समझ जाइए कि आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जिससे ये पता चलेगा कि आपकी नींद पूरी हो रही है या नींद की कमी से जूझ रही हैं।
