World Toilet Day 2022: 19 नवंबर 2022 को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day 2022) है। इसकी स्थापना सिंगापुर के जैक सिम ने 19 नवंबर 2001 को किया था। जैक से 2001 में डब्ल्यूटीओ यानी वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी। हालांकि, 2013 में संयुक्त राष्ट्र संगठन ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र विश्व शौचालय दिवस की घोषणा की गई। वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाने का मुख्य मकसद लोगों को खुले में शौच करने से रोकना है। इसके साथ ही शौचालय (Toilet) से जुड़े मानव अधिकार को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। पिछले कुछ सालों से दुनिया भर में स्वच्छता पर काफी जोर दिया जा रहा है। जिसका सीधा संबंध टॉयलेट से है।
