World's Wealthiest City: दुनिया का सबसे अमीर शहर कौन सा है? यह आईटी हब कहे जाना वाला सिलिकॉन सिटी, लंदन, पेरिस और मुंबई नहीं है। यह अमेरिका का न्यूयॉर्क है। अमीरों के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर शहर न्यूयॉर्क (New York) है। यहां 58 बिलेनियर्स यानी अरबपति रहते हैं। न्यूयॉर्क के बाद अमीर शहरों की सूची में जापान के टोक्यो (Tokyo) और फिर अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया (San Francisco Bay Area) का नाम आता है। अमीर शहरों की यह सूची इनवेस्टमेंट माइग्रेशन कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स ने तैयार की है। इस रिपोर्ट में कम से कम 10 लाख डॉलर से अधिक निवेश पूंजी की हैसियत वाले अमीरों (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स- HNWIs) को आधार बनाया गया है।
