Get App

Worlds Hottest Chili: ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, जानिए कहां उगाई जाती है

Worlds Hottest Chili: भारत के कई क्षेत्रों में कई तरह की मिर्च उगाई जाती हैं। जिनमें से कुछ ज्यादा तीखी और कुछ कम तीखी होती हैं। वैसे भी खाने में जब तक मिर्च न हो तब तक उसका स्वाद नहीं आता है। कई लोगों को तीखा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कौन-सी है और यह कहां उगाई जाती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 5:15 PM
Worlds Hottest Chili: ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, जानिए कहां उगाई जाती है
Worlds Hottest Chili: असम में घोस्‍ट पेप्‍पर (Ghost Pepper) मिर्च उगाई जाती है। साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची माना गया है

Worlds Hottest Chili: खाने में जब तक मिर्च न हो तब तक उसका स्वाद नहीं आता है। कई लोगों को तीखा खाना बहुत पसंद होता है। वैसे भी आमतौर पर भारतीय लोग साग, सब्जी. दाल जैसे अन्य व्यंजनों में मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से कुछ काफी तीखी होती हैं, जबकि कुछ में नाममात्र का तीखापन पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कौन-सी है और यह कहां उगाई जाती है। हम कुछ ऐसे मिर्च के बारे में बता रहे हैं। जिनका गिनीज बुक में नाम रिकॉर्ड हो गया है। इन तीखी मिर्च की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हैं।

भारत के असम में घोस्‍ट पेप्‍पर (Ghost Pepper) मिर्च उगाई जाती है। साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची माना गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी इसका नाम शामिल किया गया। स्‍थानीय भाषा में यह यू-मोरोक, लाल नागा औऱ नागा जोलोकिया के नाम से भी मशहूर है। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इसकी खेती की जाती है।

UK की मिर्च

दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की लिस्ट में ड्रैगन्स ब्रेथ (Dragon's Breath) का भी नाम शामिल है। इसे सबसे पहले सेंट आसाफ, डेनबीशायर, यूनाइटेड किंगडम निवासी माइक स्मिथ ने इसे उगाई थी। इस मिर्च के पौधे को नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय की ओर से ब्रीडर नील प्राइस के सहयोग से विकसित किया गया था। वेल्श ड्रैगन के नाम पर इस मिर्च का नाम ड्रैगन्स ब्रेथ (Dragon's Breath) रखा गया था। यह सामान्‍य मिर्च से करीब 2000 गुना तक ज्‍यादा तीखी होती है। इसका छोटा सा हिस्‍सा भी अच्‍छी खासी मात्रा में फूड को तीखा करने के लिए काफी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें