ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय आपके पैकेजिंग के लिए अलग से चार्ज चुकाना पड़ जाता है, जिसके चलते टोटल पेड अमाउंट बढ़ जाता है। हालांकि अब इससे राहत मिल सकती है। गुजरात की एक कंज्यूमर कोर्ट ने फास्ट फूड चेन केएफसी (KFC) और पिज्जा हट (Pizza Hut) को पैकेजिंग चार्ज ग्राहकों से वसूल करने पर रोक दिया है। कोर्ट ने यह फैसला बिहार के एक लॉ स्टूडेंट की जनहित याचिका (PIL) पर सुनाया है। इस लॉ स्टूडेंट ने जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) के जरिए फूड ऑर्डर करने की कोशिश की तो उसके ऑर्डर में एक्स्ट्रा चार्जेज जुड़ रहे थे, इसे लेकर पीआईएल याचिका दाखिल हुई थी।
