Get App

UP Budget 2022: 26 मई को पहला बजट पेश करेगी योगी सरकार-2.0, जानिए क्या हो सकता है खास

UP Budget 2022: कहा जा रहा है कि इस बार के बजट में किसानों के हित की योजनाओं पर खास फोकस किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2022 पर 11:22 AM
UP Budget 2022: 26 मई को पहला बजट पेश करेगी योगी सरकार-2.0, जानिए क्या हो सकता है खास
योगी सरकार बजट में किसानों के लिए फ्री बिजली का कर सकती है ऐलान (फाइल तस्वीर)

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 मई से शुरू होगा। विधानसभा का बजट सत्र 31 मई तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 26 मई को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल पहला बजट पेश किया जाएगा। यह बजट वित्त मंत्री वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सरकार युवाओं और किसानों को लेकर बड़े ऐलान कर सकती है।

बजट में सिंचाई के लिए किसानों को फ्री बिजली की सौगात मिल सकती है। इससे सरकार पर सालाना 1845 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है। इससे 2.38 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का यह बजट करीब 6.5 लाख रुपये का हो सकता है। राज्य के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। चुनाव में बंपर जीत के बाद योगी सरकार का यह पहला बजट है, जिसको लेकर जनता को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे पेश किया जाएगा। सरकार किसानों के हित के लिए कई तरह की योजनाओं का ऐलान कर सकती है। सरकार ने चुनाव के दौरान जो घोषणा पत्र में वादें किए थे, उन्हें पूरा कर सकती है।

Uttarakhand: AAP छोड़ने वाले अजय कोठियाल ने थामा BJP का हाथ, विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बनाया था CM उम्मीदवार

लाए जाएंगे अध्यादेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें