वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) से ठीक पहले एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India) ने कपल्स से 14 फरवरी को 'काउ हग डे (Cow Hug Day)' मनाने की अपील की है। भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गायों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बोर्ड लोगों में भावनात्मक समृद्धि और खुशी लाने के लिए 'काउ हग डे' मनाने का ऐलान किया है। बोर्ड का मानना है कि ऐसा करने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और व्यक्तिगत सामूहिक खुशी मिलेगी।
