बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री रिकॉर्ड 9वीं बार शपथ ली है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही NDA की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के के साथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बिहार के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी।
