Get App

Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस और GMP

Aditya Birla Sun Life AMC IPO: कंपनी का इश्यू 5.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2021 पर 9:33 AM
Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस और GMP

Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आदित्य बिड़ला सनलाइफ AMC के शेयरों का आवंटन आज यानी 6 अक्टूबर को हो सकता है। कंपनी ने 2768 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। इश्यू 29 सितंबर को खुला और 1 अक्टूबर को बंद हुआ था।  Aditya Birla Sun Life AMC का IPO 5.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 695-712 रुपए था।

क्या चल रहा है GMP?

अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सिर्फ 10 रुपए है। इसके शेयर 722 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में Aditya Birla Sun Life AMC के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट आई है। 28 सितंबर को इसका GMP 45 रुपए था जो 6 अक्टूबर को घटकर सिर्फ 10 रुपए रह गया है।

अगर आपने भी Aditya Birla Sun Life AMC के इश्यू में निवेश किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं।

Trade Spotlight:ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और आईजी पेट्रो में कराई जोरदार कमाई, जानिए अब क्या करें

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें