Get App

Aeron Composite IPO Subscription: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 15.17 करोड़ रुपये

Aeron Composite IPO Subscription status day 1: कंपनी ने एंकर निवेशकों से 15.17 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। इस आईपीओ का साइज 56.10 करोड़ रुपये है और इसके लिए 121-125 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 2:51 PM
Aeron Composite IPO Subscription: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 15.17 करोड़ रुपये
एरोन कंपोजिट लिमिटेड के आईपीओ को आज 28 अगस्त को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Aeron Composite IPO: एरोन कंपोजिट लिमिटेड के आईपीओ को आज 28 अगस्त को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फाइबर ग्लास रिइंफोर्सड पॉलीमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इस इश्यू को अब तक 1.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे कुल 34.56 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर28.36 लाख शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 15.17 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। इस आईपीओ का साइज 56.10 करोड़ रुपये है और इसके लिए 121-125 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Aeron Composite IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में रिटेल निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 1.46 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 1.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.60 गुना भर गया है। (28 अगस्त 2024 2:26:01 PM तक) निवेशकों के पास इस आईपीओ में 30 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयर NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

Aeron Composite ने एंकर निवेशकों से 15.17 करोड़ रुपये जुटाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें