Get App

Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO: पहले ही दिन फुली सब्सक्राइब, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3 गुना भरा

Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO Details: पब्लिक इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। लगभग 15 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हैं। वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़कर 4,212.21 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 5:08 PM
Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO: पहले ही दिन फुली सब्सक्राइब, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3 गुना भरा
Akums Drugs and Pharmaceuticals एक फार्मास्यूटिकल कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन है।

Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का पब्लिक इश्यू आज यानि 30 जुलाई से खुल गया। कंपनी इससे 1,856.74 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 29 जुलाई को एंकर इनवेस्टर्स से 828.78 करोड़ रुपये हासिल हुए। IPO में 646-679 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 22 शेयरों के लॉट साइज में 1 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स की शुरुआत 2004 में हुई थी।

कंपनी एक फार्मास्यूटिकल CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) है। यह भारत और विदेश में फार्मा प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज की पेशकश करती है। कंपनी का मुख्य कारोबार अपने क्लाइंट्स को एंड टू एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है। प्रमोटर संजीव जैन, संदीप जैन और Akums Master Trust हैं। यह देश में सबसे बड़ी फार्मा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है।

इसके क्लाइंट्स में सिप्ला, डाबर इंडिया, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, मैनकाइंड फार्मा, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, नाटको फार्मा, सन फार्मा जैसे नाम शामिल हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 2 अगस्त को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग BSE और NSE पर 6 अगस्त को होगी।

इश्यू शाम 5 बजे तक तक फुली सब्सक्राइब यानि 1.37 गुना भर चुका था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.35 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.96 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 0.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें