Amanta Healthcare IPO: अहमदाबाद की दवा कंपनी अमांता हेल्थकेयर अपना IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। IPO में कंपनी की ओर से 1.25 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। इस तरह IPO से हासिल पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा। अमांता हेल्थकेयर स्टेराइल लिक्विड प्रोडक्ट- पैरेंटरल प्रोडक्ट बनाती है। इनका इस्तेमाल उन मरीजों के लिए किया जाता है, जो मुंह से दवा नहीं ले सकते हैं या फिर उन मामलों में जहां दवाएं मुंह से लिए जाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
