Get App

Ambey Lab IPO: 4 जुलाई को खुलेगा एग्रो केमिकल कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Ambey Laboratories IPO: अंबे लेबोरेटरीज साल 1985 में इनकॉर्पोरेट हुई है। यह कंपनी क्रॉप प्रोटेक्शन के लिए एग्रो केमिकल प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी लगभग चार दशकों से एग्रो केमिकल सेक्टर में काम कर रही है। कंपनी 2,4-डी बेस केमिकल्स बनाती और सप्लाई करती है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 30, 2024 पर 8:06 PM
Ambey Lab IPO: 4 जुलाई को खुलेगा एग्रो केमिकल कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल
अंबे लेबोरेटरीज का आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Ambey Laboratories IPO: अंबे लेबोरेटरीज का आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 8 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 44.68 रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 65-68 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। इस आईपीओ में 42.55 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2.12 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।

Ambey Laboratories IPO से जुड़ी डिटेल

अंबे लेबोरेटरीज के आईपीओ के तहत 62.58 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 3.12 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत होगी। निवेशक इसमें 2000 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 136,000 रुपये का निवेश करना होगा।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 9 जुलाई 2024 को होने की उम्मीद है। अंबे लेबोरेटरीज का आईपीओ NSE SME पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 11 जुलाई 2024 तय की गई है। कंपनी के प्रमोटर अर्चित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सरीना गुप्ता और ऋषिता गुप्ता हैं। फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड एंबे लैबोरेटरीज आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एंबे लैबोरेटरीज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें