Armee Infotech IPO: अहमदाबाद स्थित आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस कंपनी आर्मी इन्फोटेक अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के माध्यम से 250 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।
