Bajaj Housing Finance IPO: क्या बजाज हाउसिंग फाइनेंस अगला HDFC बन सकता है? यह सवाल खुद कंपनी के चेयरमैन के एक बयान से आया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO 9 सितंबर को खुलने वाला है। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। ऐसे में निवेशक इस आईपीओ से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिर चाहे वो मजबूत लिस्टिंग गेन की उम्मीद हो या फिर लिस्टिंग के बाद अगला बड़ा मल्टीबैगर बनने की उम्मीद। शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जैसा उत्साह का माहौल है उसे देखते हुए इन उम्मीदों को गलत ठहराना भी मुश्किल है। आज के इस वीडियो में हम इसी आईपीओ पर बात करेंगे और जानेंगे कि क्या बजाज हाउसिंग फाइनेंस की वित्तीय सेहत और ग्रोथ संभावनाएं इसे HDFC जैसी बड़ी कंपनी बनने में मदद कर सकती हैं।
