Get App

Bharti Hexacom IPO: 3 अप्रैल को खुल रहा है FY25 का पहला पब्लिक इश्यू, ग्रे मार्केट से क्या संकेत

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम का इरादा IPO से 4275 करोड़ रुपये जुटाने का है। FY23 में भारती हेक्साकॉम का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 67.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 549.2 करोड़ रुपये रहा। IPO क्लोज होने के बाद Bharti Hexacom के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 अप्रैल को हो सकती है। Bharti Hexacom में भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 28, 2024 पर 3:27 PM
Bharti Hexacom IPO: 3 अप्रैल को खुल रहा है FY25 का पहला पब्लिक इश्यू, ग्रे मार्केट से क्या संकेत
Bharti Hexacom IPO में बोली लगाने के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है।

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम का पब्लिक इश्यू 3 अप्रैल को खुलने वाला है। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला IPO होगा। भारती हेक्साकॉम, टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विसेज कंपनी है। यह राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट टेलीकम्युनिकेशन सर्कल में ग्राहकों को एयरटेल ब्रांड के तहत कंज्यूमर मोबाइल सर्विस, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी के पब्लिक इश्यू में पैसे लगाने के लिए मौका 5 अप्रैल तक रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 2 अप्रैल को एक दिन के लिए खुलेगा।

IPO खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ट्रेड करने लगे हैं। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में Bharti Hexacom के शेयर, IPO के अपर प्राइस बैंड 570 रुपये से 5.44 प्रतिशत या 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Bharti Hexacom IPO के तहत प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू से 4275 करोड़ रुपये जुटाने का है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 26 शेयरों का है।

Bharti Hexacom IPO में नहीं होंगे नए शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें