Get App

Blackbuk IPO: ब्लैकबक में Flipkart हल्की करेगी हिस्सेदारी, आईपीओ के लिए पेपर जमा

Blackbuk IPO: लॉजिस्टिक्स यूनिकॉर्न ब्लैकबक के आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं जारी होंगे बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी भी हल्की करेंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 2:17 PM
Blackbuk IPO: ब्लैकबक में Flipkart हल्की करेगी हिस्सेदारी, आईपीओ के लिए पेपर जमा
Blackbuk IPO: सेबी के पास दाखिल आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक इश्यू के तहत 550 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

Blackbuk IPO: लॉजिस्टिक्स यूनिकॉर्न ब्लैकबक के आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं जारी होंगे बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी भी हल्की करेंगे। यह कंपनी करीब तीन साल पहले वर्ष 2021 में यूनिकॉर्न बनी थी। अब इसका आईपीओ आ रहा है जिसके जरिए न सिर्फ फाउंडर्स बल्कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) और टाइगर ग्लोबल जैसे दिग्गज निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे।

Blackbuk IPO की डिटेल्स

सेबी के पास दाखिल आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक इश्यू के तहत 550 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 2.16 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। इश्यू के जरिए कंपनी के फाउंडर्स राजेश याबाजी 22 लाख, चाणक्य ह्रदय 11 लाख और रामसुब्रमणियन 11 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा Accel भी आईपीओ के जरिए 52 लाख, टाइगर ग्लोबल 9 लाख और फ्लिपकार्ट 4 लाख और आईएफसी 17 लाख शेयरों की बिक्री करेगी। आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मार्केटिंग, एनबीएफसी इकाई में निवेश, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

BlackBuck की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें