Get App

boAt ने IPO के लिए SEBI के पास दोबारा किया अप्लाई, इस बार अलग है तरीका

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt की पैरेंट कंपनी Imagine Marketing ने दोबारा IPO की तैयारी शुरू की है। इस बार कंपनी ने SEBI के पास confidential pre-filing रूट से दस्तावेज जमा किए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 5:17 PM
boAt ने IPO के लिए SEBI के पास दोबारा किया अप्लाई, इस बार अलग है तरीका
अमन गुप्ता और समीर मेहता ने 2013 में Imagine Marketing की नींव रखी थी।

boAt IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल ब्रांड boAt की मालिक कंपनी Imagine Marketing Ltd ने 8 अप्रैल को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने आईपीओ (IPO) के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के तहत दस्तावेज दाखिल किए हैं।

यह तरीका कंपनियों को इस बात की आजादी देता है कि वे अपने Draft Red Herring Prospectus (DRHP) की जानकारी शुरुआती चरणों में सार्वजनिक न करें। इसका मतलब है कि कंपनी IPO लाने की तैयारी कर सकती है, लेकिन खुलासा पूरी तैयारी के बाद ही करती हैं।

दूसरी बार किस्मत आजमा रही है कंपनी

यह Imagine Marketing का दूसरा प्रयास है। इससे पहले जनवरी 2022 में कंपनी ने करीब ₹2,000 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। इसमें ₹900 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,100 करोड़ का Offer for Sale (OFS) शामिल था। हालांकि, वह पेशकश आगे नहीं बढ़ पाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें