Get App

Bondada Engineering IPO : दूसरे दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया, 17.54 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Bondada Engineering के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट में पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज 21 अगस्त को यह इश्यू 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 102 रुपये के भाव पर हो सकती है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 7:59 PM
Bondada Engineering IPO : दूसरे दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया, 17.54 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Bondada Engineering के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Bondada Engineering IPO subscription status on day 2 : Bondada Engineering के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 17.54 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 9.48 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 56.96 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है। निवेशकों के पास इश्यू में 22 अगस्त तक निवेश का मौका है। आईपीओ के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी इसके जरिए 42.72 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल

पहले दिन यह आईपीओ 70 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका था। हालांकि, आज दूसरे दिन इसमें जमकर पैसा लगाया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 24.54 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 6.49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। (ये आंकड़े 21 अगस्त 2023, 7:02:00 PM तक के हैं।)

ग्रे मार्केट में क्या है अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें