Get App

Cello World लाएगी 1750 करोड़ रुपये का IPO, SEBI में दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर

OFS के हिस्से के रूप में प्रदीप घीसुलाल राठौड़ द्वारा 300 करोड़ रुपये, पंकज घीसुलाल राठौड़ द्वारा 670 करोड़ रुपये तक, गौरव प्रदीप राठौड़ द्वारा 380 करोड़ रुपये तक, संगीता प्रदीप राठौड़ द्वारा 200 करोड़ रुपये तक और बबीता, पंकज राठौड़ और रुचि गौरव राठौड़ में प्रत्येक द्वारा 100 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री की जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 15, 2023 पर 2:57 PM
Cello World लाएगी 1750 करोड़ रुपये का IPO, SEBI में दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर
Cello World अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Cello World IPO : लीडिंग हाउसहोल्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Cello World अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1750 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड होगा। यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं होंगे और कंपनी के प्रमोटरों और शेयरहोल्डर्स द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में प्रदीप घीसुलाल राठौड़ द्वारा 300 करोड़ रुपये, पंकज घीसुलाल राठौड़ द्वारा 670 करोड़ रुपये तक, गौरव प्रदीप राठौड़ द्वारा 380 करोड़ रुपये तक, संगीता प्रदीप राठौड़ द्वारा 200 करोड़ रुपये तक और बबीता, पंकज राठौड़ और रुचि गौरव राठौड़ में प्रत्येक द्वारा 100 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री की जाएगी।

गौरव प्रदीप के पास कंपनी में 25.73 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि पंकज घीसुलाल के पास 16.24 फीसदी और प्रदीप घीसुलाल के पास 12.86 फीसदी हिस्सेदारी है। मुंबई स्थित इस कंपनी का कंपटीशन मिल्टन, ला ओपाला और बोरोसिल जैसी कंपनियों के साथ है। यह कंपनी ICICI बैंक की अल्टरनेटिव निवेश शाखा ICICI वेंचर द्वारा समर्थित है। कोटक महिंद्रा कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के प्रमुख मैनेजर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें