Chavda Infra IPO : गुजरात स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी चावड़ा इंफ्रा (Chavda Infra) ने अपने आईपीओ के पेश होने से पहले 11 सितंबर को एंकर बुक के जरिए 12.32 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगपुर), एनएवी कैपिटल वीसीसी - एनएवी कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड, एसिंट्यो इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी - सेल I (Acintyo Investment Fund PCC - Cell I) और नियोमाइल ग्रोथ फंड - सीरीज I जैसे बड़े निवेशकों ने एंकर बुक के जरिए कंपनी में निवेश किया है। इस आईपीए में पैसे लगाने वाले दूसरे एंकर निवेशकों में मनीवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज और एलआरएसडी सिक्योरिटीज के नाम शामिल हैं।
