Get App

Chavda Infra IPO : खुदरा निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, 6.55 गुना सब्सक्राइब

Chavda Infra IPO : आईपीओ को 2.89 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 44.24 लाख शेयर हैं। कंपनी ने इसके लिए 60-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 43.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह ऑफर 14 सितंबर को बंद हो जाएगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 7:55 PM
Chavda Infra IPO : खुदरा निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, 6.55 गुना सब्सक्राइब
Chavda Infra IPO : गुजरात स्थित चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ आज 12 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Chavda Infra IPO : गुजरात स्थित चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ आज 12 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को पहले दिन निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और यह 6.55 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को 2.89 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 44.24 लाख शेयर हैं। कंपनी ने इसके लिए 60-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 43.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह ऑफर 14 सितंबर को बंद हो जाएगा।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 3.50 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) - 4.31 गुना

रिटेल इन्वेस्टर्स - 9.25 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें