Chetana Education IPO: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कंपनी चेतना एजुकेशन का पब्लिक इश्यू 24 जुलाई को खुल गया। कंपनी इससे 45.90 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 26 जुलाई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 13.06 करोड़ रुपये जुटाए। पब्लिक इश्यू में 54 लाख नए शेयर जारी होंगे। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग NSE SME पर 31 जुलाई को होगी। पहले दिन शाम 4 बजे तक इश्यू 2 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।
