Concord Biotech IPO: बायोटेक्नोलॉजी फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 4 अगस्त को खुलने वाला है। यह SBFC फाइनेंस के बाद अगले हफ्ते खुलने वाला दूसरा आईपीओ होगा। कॉनकॉर्ड बायोटेक का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फर-सेल (OFS) होगा। इसका मतलब है कि आईपीओं में कंपनी कोई नए शेयर नहीं जारी करेगी, बल्कि कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। जानकरी के मुताबिक OFS के तहत 2.09 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इन शेयरों को हीलिक्स इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स (Helix Investment Holdings) की ओर से बेचा जाएगा, जो कि प्राइवेट इक्विटी फर्म क्वाड्रिया कैपिटल का एक फंड है। इसके साथ ही हीलिक्स इस कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर निकल जाएगी।
