Get App

DCX Systems का आज से खुला 500 करोड़ का IPO, जानें क्या आपको करना चाहिए इसमें निवेश?

DCX Systems IPO: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में बिजनेस करने वाली DCX सिस्टम्स का IPO निवेशकों के लिए खुल गया है, जानिए इसमें पैसा लगाने को लेकर एक्सपर्ट्स क्या दे रहे हैं सलाह?

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 11:27 AM
DCX Systems का आज से खुला 500 करोड़ का IPO, जानें क्या आपको करना चाहिए इसमें निवेश?
DCX Systems ने अपने IPO के लिए 197 से 207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

DCX Systems IPO: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार 31 नवंबर से खुल गया है। निवेशक बुधवार 2 नवंबर इस तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं।

एनालिस्ट्स इस IPO को लेकर अच्छी संभावनाएं जताए रहे हैं। उनका मानना है कि कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एक पसंदीदा भारतीय ऑफसेट पार्टनर है और उसके पास एक मजबूत ऑर्डर बुक है जो इसके रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी जारी रहने का संकेत देती है। इसके अलावा इसका वैल्यूएशन भी समकक्ष कंपनियों की तुलना में काफी आकर्षक है।

Angel One ने दी 'सब्सक्राइब' की सलाह

ब्रोकरेज फर्म Angel One की एनालिस्ट, पूर्वीस चौधरी का कहना, "DCX सिस्टम्स का रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ (57% और 159% की CAGR) दो सालों में इसकी समकक्ष कंपनियों की तुलना में बेहतर है, इक्विटी पर बेहतर रिटर्न और कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक (2,564 करोड़ रुपये), अगले दो के लिए ग्रोथ की राह मुहैया कराते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें