Get App

DEE Development IPO Allotment Status: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल

DEE Development Engineers के आईपीओ को ग्रे मार्केट में मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। लिस्टिंग से एक दिन पहले यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 98 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 301 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 2:43 PM
DEE Development IPO Allotment Status: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है।

DEE Development Engineers IPO: पाइपिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों के लिए अलॉटमेंट की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 26 जून को होने वाली है। अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो रजिस्ट्रार पोर्टल लिंक इनटाइम इंडिया या BSE की वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह आईपीओ 19 जून से 21 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 418 करोड़ रुपये जुटाने का था।

DEE Development IPO का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार पोर्टल पर ऐसे चेक करें 

  • सबसे पहले https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html वेबसाइट पर जाएं।
  • कंपनी का नाम DEE Development Engineers Limited सेलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन नंबर/CAF नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या पैन नंबर सेलेक्ट करें और उसके अनुसार दर्ज करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें