Deepak Builders & Engineers India IPO: कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का पब्लिक इश्यू 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 78 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 203 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 38,42,939 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है। एंकर बुक में सबसे बड़ा इनवेस्टर Neomile Growth Fund रहा, जिसने 30 करोड़ रुपये में 14.77 लाख शेयर खरीदे। इसके बाद Citadel Capital Fund ने 20 करोड़ रुपये में 9.85 लाख शेयर खरीदे। Saint Capital Fund, Zeal Global Opportunities Fund और Elite Capital Fund ने 28 करोड़ रुपये में 13.8 लाख शेयरों की खरीद की।
