Get App

Delhivery IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है

Delhivery IPO: कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 462-487 रखा गया है। एक लॉट 30 शेयरों का है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 7:27 AM
Delhivery IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है
एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि इस कंपनी के ऑपरेशनल मॉडल से भी कुछ जोखिम जुड़े हुए हैं

Delhivery IPO: लॉजिस्टिक्स कंपनी का इश्यू आज खुलेगा और 13 मई को बंद होगा। Delhivery ने इश्यू खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी 5235 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही है। इसले पहले कंपनी 7460 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही थी लेकिन कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण इश्यू साइज को छोटा कर दिया गया।

कंपनी ने 64 एंकर इनवेस्टर्स से यह फंड जुटाया है। इनमें कई हाई क्वालिटी वाले FPIs शामिल हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया, "कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इनमें GIC, टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट्स, स्टीडव्यू कैपिटल मास्टर फंड, ओमेरस कैपिटल मार्केट्स एशिया होल्डिंग्स, शोरेडर इंटरनेशनल सेलेक्शन फंड और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं।"

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य शख्स ने ये बताया कि एंकर इनवेस्टर्स में वानीक फंड्स, फिडेलिटी, एबरदीन, बैली गिफर्ड पैसिफिक फंड, अमांसा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कुछ दूसरी कंपनियां शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि बे कैपिटल, ज्यूपिटर इंडिया फंड और अशोका इंडिया ऑपर्च्यूनिटीज फंड शामिल है।

Delhivery IPO की जानकारी रखे वाले एक सूत्र ने बताया कि ICICI प्रूडेंशियल फ्लेक्सीकैप फंड, HDFC लार्ज एंड मिडकैप फंड, SBI, IDFC और IIFL की कंपनियां भी एंकर इनवेस्टर्स में शामिल थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें