Ecos Mobility IPO: ड्राइवर के साथ कार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी इकोज इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 3.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 4.23 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.26 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 180.36 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इसमें 30 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ का साइज 601 करोड़ रुपये है और इसके लिए 318 से 334 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
