Ecos India Mobility IPO: ड्राइवर के साथ कार सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी इकोज इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी ने 180.36 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह रकम आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से जुटाई है। नई दिल्ली स्थित कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 334 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 54 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। यह आईपीओ कल यानी 28 अगस्त को खुलने वाला है।
