Get App

Electronics Mart IPO: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत, चेक करें लेटेस्ट GMP

Electronics Mart IPO: देश की चौथी सबसे बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयरों की अगले हफ्ते सोमवार को लिस्टिंग है

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 12:27 PM
Electronics Mart IPO: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत, चेक करें लेटेस्ट GMP
Electronics Mart के शेयरों की घरेलू मार्केट में लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं।

Electronics Mart IPO: देश की चौथी सबसे बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयरों की अगले हफ्ते सोमवार 17 अक्टूबर को लिस्टिंग है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। ग्रे मार्केट में इसका GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) इश्यू के दौरान 34-35 रुपये पर था जो अब फिसलकर 24 रुपये पर आ गया।

ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के मुताबिक इसके शेयर 83 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं जो 59 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर हैं। हालांकि बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट प्रीमियम की बजाय लिस्टिंग के दिन बाजार की स्थितियां अधिक महत्वपूर्ण होती हैं।

Wipro Share Price: कमजोर नतीजे पर 6% से ज्यादा टूट गए शेयर, निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स की ये है स्ट्रेटजी

Electronics Mart IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें