Get App

EMS IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, दूसरे दिन तक 15 गुना सब्सक्राइब

EMS IPO : इश्यू को अब तक 16.23 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 1.07 करोड़ शेयर हैं। यह आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 12 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 200-211 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 11, 2023 पर 8:00 PM
EMS IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, दूसरे दिन तक 15 गुना सब्सक्राइब
EMS IPO : सीवरेज सॉल्यूशन प्रोवाइडर EMS के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

EMS IPO : सीवरेज सॉल्यूशन प्रोवाइडर EMS के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 15.05 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 16.23 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 1.07 करोड़ शेयर हैं। यह आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 12 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 200-211 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ के जरिए 321.24 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने लगाया है। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों ने भी इसमें अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.67 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें