पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) के IPO को 24 नवंबर को बोली के आखिरी दिन दोपहर 2 बजे तक 19.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.47 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 27.28 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 28.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह पब्लिक इश्यू 22 नवंबर को खुला था।
