Get App

Nykaa IPO: कंपनी की बॉस और पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर बनेंगी बिलिनेयर स्टार्टअप CEO

Nykaa देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की टॉप ई-कॉमर्स साइट के तौर पर उभरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2021 पर 7:56 PM
Nykaa IPO: कंपनी की बॉस और पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर बनेंगी बिलिनेयर स्टार्टअप CEO

Nykaa  IPO: इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुकी फाल्गुनी नायर ने वर्षों तक भारतीय कंपनियों के फाउंडर्स को स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले यूरोप और अमेरिका में रोड शो के जरिए इनवेस्टर्स को आकर्षित करने का रास्ता बताया है। फाल्गुनी अब खुद अपने स्टार्टअप को एक बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) तक ला चुकी हैं।

उनकी कंपनी Nykaa ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए देश की टॉप ई-कॉमर्स साइट्स में शामिल है। इसने हाल ही में पब्लिक ऑफर लाने के लिए SEBI के पास डॉक्युमेंट्स जमा किए हैं।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने इसका वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान दिया है।

Nykaa की शुरुआत 2012 में हुई थी। कंपनी अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स के 2,500 से अधिक ब्रांड्स की पेशकश करती है। वेबसाइट, ऐप्स और 70 से अधिक फिजिकल स्टोर्स के साथ कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 33 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था। यह अब प्रॉफिट में चल रही है।

यह देश में लिस्टिंग वाली ऐसी पहली यूनिकॉर्न होगी जिसकी अगुवाई एक महिला करती हैं। फाल्गुनी के पास उनके पति और दो बच्चों सहित कंपनी में लगभग आधी हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू 2 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है।

फाल्गुनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे कड़ी मेहनत करने वाले फाउंडर्स से प्रेरणा मिली है। हम एक डिस्काउंट स्टोर नहीं बनना चाहते थे। हमारा उद्देश्य सही प्रोडक्ट को पूरी कीमत पर बेचने का है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें