Rupee falls to all-time low: भारतीय रुपया बुधवार (20 मई) को US डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 96.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार में और कमजोर होकर 96.91 पर आ गया। इस पर US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया में लगातार जियोपॉलिटिकल तनाव का दबाव था।
