Get App

12 जुलाई को खुल रहे हैं 4 नए IPO; प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की ये है डिटेल

Upcoming IPO: 12 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं होगा। चारों IPO 16 जुलाई को क्लोज होंगे और इनकी शेयर बाजार में लिस्टिंग 22 जुलाई को होगी। 12 जुलाई को दो कंपनियां- Ganesh Green Bharat और Effwa Infra & Research शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं। ये दोनों ही कंपनियां SME सेगमेंट की हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 10:28 PM
12 जुलाई को खुल रहे हैं 4 नए IPO; प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की ये है डिटेल
चारों कंपनियों के शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को फाइनल हो सकता है।

शुक्रवार, 12 जुलाई को प्राइमरी मार्केट में SME सेगमेंट में काफी हलचल दिखने वाली है। इसकी वजह है कि एक साथ 4 नए SME IPO खुल रहे हैं। ये चारों IPO 16 जुलाई को क्लोज होंगे और इनकी शेयर बाजार में लिस्टिंग 22 जुलाई को होगी। 12 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं होगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 नए ओपन हो रहे IPO...

Sati Poly Plast IPO: यह पब्लिक इश्यू 17.36 करोड़ रुपये का है। इसके लिए प्राइस बैंड 123-130 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। इस इश्यू में 13.35 लाख नए शेयर जारी होंगे। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जुलाई को होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को फाइनल हो सकता है। कंपनी IPO से पहले अपर प्राइस बैंड पर 3 निवेशकों से एंकर बुक के जरिए 4.92 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Three M Paper Boards IPO: 39.83 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 57.72 लाख नए शेयर जारी होंगे। प्राइस बैंड 67-69 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 22 जुलाई को होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 18 जुलाई को फाइनल हो सकता है। कंपनी IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 11.33 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें