Get App

Gem Aromatics IPO: जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ निवेश के लिए खुला, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gem Aromatics IPO: Gem Aromatics की शुरुआत 1997 में हुई थी। कंपनी ने एसेंशियल ऑयल्स मार्केट में अपनी मजबूत पैठ बनाई है। एसेंशियल ऑयल्स में पिपरमिंट ऑयल, क्लोव ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल जैसे ऑयल आते हैं। कई तरह की इंडस्ट्री में इनका इस्तेमाल होता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 10:49 AM
Gem Aromatics IPO: जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ निवेश के लिए खुला, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
कंपनी के प्रोडक्ट्स को चार कैटेगरी में बांटा जा सकता है। इनमें मिंट डेरिवेटिव्स, क्लोव डेरिवेटिव्स, फिनायल और दूसरे दूसरे सिंथेटिक और नेचुरल इनग्रेडिएंट्स शामिल हैं।

जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ निवेश के लिए 19 अगस्त को खुल गया है। यह कंपनी एसेंशियल ऑयल्स, एरोमा केमिकल्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है। इनका इस्तेमाल ओरल केयर, कॉस्मैटिक्स, फार्मास्युटिकल्स और दर्द निवारक उत्पादों में होता है। इस आईपीओ में 21 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। यह आईपीओ 451.25 करोड़ रुपये का है।

एसेंशियल ऑयल्स मार्केट में मजबूत पैठ

Gem Aromatics की शुरुआत 1997 में हुई थी। कंपनी ने एसेंशियल ऑयल्स मार्केट में अपनी मजबूत पैठ बनाई है। एसेंशियल ऑयल्स में पिपरमिंट ऑयल, क्लोव ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल जैसे ऑयल आते हैं। कई तरह की इंडस्ट्री में इनका इस्तेमाल होता है। यह इश्यू 451.25 करोड़ रुपये का है। इसमें कंपनी 175 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। ओएफएस का मतलब है कि इस इश्यू के जरिए कंपनी के इनवेस्टर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने पर होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें