GEM Enviro Management IPO Listing: जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट के शेयरों ने बुधवार 26 जून को स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री की। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर 142.50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 75 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 90 फीसदी अधिक है। इस तरह इस IPO ने निवेशकों को पहले ही दिन करीब 90 फीसदी का मुनाफा कराया है। ग्रे मार्केट से भी इस IPO की लिस्टिंग मजबूत रहने के संकेत मिल रहे थे। बता दें कि GEM एनवायरो मैनेजमेंट, एक वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी है। इसका IPO 19 से 21 जून के बीच बोली के लिए खुला था। आईपीओ के लिए 71-75 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया था।
