GP Eco Solutions India IPO: GP ईको सॉल्यूशंस इंडिया का IPO 14 जून को खुल गया। इसमें 19 जून तक पैसे लगाए जा सकेंगे। इसे GPES Solar IPO भी कहा जा रहा है। कंपनी का इरादा 30.79 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह इश्यू पहले दिन शाम 4 बजे तक 48.82 गुना भर चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.92 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 53.22 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 73.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
