Get App

GP Eco Solutions India IPO: 24 जून को शेयर बाजार में लिस्टिंग, फायदे-घाटे को लेकर क्या सिग्नल दे रहा ग्रे मार्केट

GPES Solar IPO: GP ईको सॉल्यूशंस इंडिया की शुरुआत 2010 में हुई थी। कंपनी कमर्शियल और रेजि​डेंशियल कस्टमर्स को कॉम्प्रिहैन्सिव इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज उपलब्ध कराकर सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। 14 जून को खुले IPO के लिए प्राइस बैंड 90 से 94 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 3:54 PM
GP Eco Solutions India IPO: 24 जून को शेयर बाजार में लिस्टिंग, फायदे-घाटे को लेकर क्या सिग्नल दे रहा ग्रे मार्केट
IPO से पहले GP Eco Solutions India को एंकर निवेशकों से 8.30 करोड़ रुपये हासिल हुए।

GP Eco Solutions India IPO: सोलर इनवर्टर्स और सोलर पैनल्स की पेशकश करने वाली GP ईको सॉल्यूशंस इंडिया का IPO 14 जून को खुला और 19 जून को क्लोज हो गया। इस बीच इसे 856.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 236.64 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1,824.87 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 793.20 गुना भरा।

इस IPO को GPES Solar IPO भी कहा जा रहा है। इश्यू क्लोज होने के बाद अब शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 जून को होने वाली है। IPO से पहले कंपनी को एंकर निवेशकों से 8.30 करोड़ रुपये हासिल हुए। IPO के लिए प्राइस बैंड 90 से 94 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर था।

ग्रे मार्केट में भाग रहा शेयर

investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में GP Eco Solutions India IPO के शेयर अपर प्राइस बैंड 94 रुपये से 165 रुपये या 175.53 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयर बाजार में स्टॉक ​की लिस्टिंग 259 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें