Get App

इन शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत, इस कारण आईपीओ निवेशकों पर बरस रहा ताबड़तोड़ पैसा

आमतौर पर आईपीओ निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से अनुमान लगाते हैं कि उन्हें कितना लिस्टिंग गेन मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग गेन को लेकर ग्रे मार्केट कोई खास पैमाना नहीं है बल्कि यह लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थितियां और कंपनी की कारोबारी सेहत पर अधिक निर्भर करता है। हालांकि अगर ग्रे मार्केट के पैमाने पर देखें तो कुछ कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग पर बंपर मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 1:02 PM
इन शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत, इस कारण आईपीओ निवेशकों पर बरस रहा ताबड़तोड़ पैसा
आईपीओ में दिलचस्पी की एक बड़ी वजह ये है कि खुदरा निवेशक और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स खूब पैसे डाल रहे हैं।

आमतौर पर आईपीओ निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से अनुमान लगाते हैं कि उन्हें कितना लिस्टिंग गेन मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग गेन को लेकर ग्रे मार्केट कोई खास पैमाना नहीं है बल्कि यह लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थितियां और कंपनी की कारोबारी सेहत पर अधिक निर्भर करता है। हालांकि अगर ग्रे मार्केट के पैमाने पर देखें तो कुछ कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग पर बंपर मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है। ओरिएंट टेक (Orient Tech), प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies), एकोज इंडिया मोबिलिटी (ECOS India Mobility), बाजार स्टाईल रिटेल (Bazaar Style Retail) और बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है।

क्या है एक्सपर्ट्स का रुझान?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख (रिटेल रिसर्च) दीपक जासानी का कहना है कि जिन आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत होती है, उससे निवेशकों को काफी उम्मीद रहती है कि इसमें शानदार लिस्टिंग गेन मिल सकता है। वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के डायरेक्टर (इक्विटी स्ट्रैटेजी) क्रांति बैथिनी का कहना है कि हाल-फिलहाल में आईपीओ की शानदार लिस्टिंग ने माहौल पॉजिटिव किया है। इसके चलते हाई वैल्यूएशन के बावजूद आईपीओ मार्केट में बहार दिख रही है।

अभी हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर घरेलू मार्केट में लिस्ट हुए। ग्रे मार्केट से निगेटिव संकेतों के बीच इसकी फ्लैट लिस्टिंग हुई लेकिन फिर कुछ ही दिनों में इसने आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल कर दिया। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर घाटे में चल रही नए दौर की कंपनी हाई वैल्यूएशन हासिल कर सकती है तो आने वाले आईपीओ की शानदार लिस्टिंग को लेकर अपने आप उम्मीदें बढ़ जाती हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक मार्केट के बुलिश रुझान और निवेशकों के पॉजिटिव रुख के चलते आईपीओ के प्रीमियम बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें