Get App

Harsha Engineers IPO: इश्यू 14 सितंबर को खुलेगा, जानिए क्या चल रहा है GMP, क्या आपको निवेश करना चाहिए

अहमदाबाद की कंपनी Harsha Engineers अपने आईपीओ से 755 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 10:20 PM
Harsha Engineers IPO: इश्यू 14 सितंबर को खुलेगा, जानिए क्या चल रहा है GMP, क्या आपको निवेश करना चाहिए
Harsha Engineers IPO: अहमदाबाद की कंपनी का यह आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है

Harsha Engineers IPO: अहमदाबाद की कंपनी Harsha Engineers का इश्यू 14 सितंबर को खुलेगा और 16 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इश्यू से 755 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। जबकि 300 करोड़ रुपए के इश्यू कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे। इसका इश्यू प्राइस 314-330 रुपए तय हुआ है।

ऑफर फॉर सेल (OFS) में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये, चारुशिला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने वाले हैं।

क्या चल रहा है GMP

सोमवार 12 सितंबर को Harsha Engineers का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 220 रुपए है। एक दिन पहले इसका प्रीमियम 200 रुपए चल रहा था। इस हिसाब से देखें तो Harsha Engineers के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट के 550 (330+220) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें