Get App

Anthem Biosciences IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश

Anthem Biosciences IPO: एंथेम बॉयोसाइंसेज एक CRDMO (कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) है। यह दुनिया भर में बॉयोटेक फर्म और बड़ी फार्मा कंपनियों को सर्विसेज देती है। अब इसके शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने वाली है। चेक करें कि ग्रे मार्केट से लिस्टिंग पर कितने मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 10:21 PM
Anthem Biosciences IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश
Anthem Biosciences IPO: एंथेम बॉयोसाइंसेज के ₹3,395.00 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹540-₹570 था।

Anthem Biosciences IPO: एंथेम बॉयोसाइंसेज के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 67 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। अब आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट होने वाला है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसे या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार केफिन टेक की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹148 यानी 25.96% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 21 जुलाई को एंट्री होगी।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Anthem Biosciences चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें