Get App

Vishal Mega Mart IPO Listing: लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की गुंजाइश, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट हाइपरमार्केट चेन है जिसमें कपड़े, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आम जरूरतों के चीजों की बिक्री होती है। देश के लगभग हर राज्य और यूनियन टेरिटरीज में इसके स्टोर्स फैले हुए हैं। इसके आईपीओ बात करें तो इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और शुरुआती सुस्त रुझान के बाद खुदरा निवेशकों ने भी जोश दिखाया। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 9:19 AM
Vishal Mega Mart IPO Listing: लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की गुंजाइश, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट के ₹8,000.00 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹74-₹78 के प्राइस बैंड और 190 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। अब लिस्टिंग का इंतजार है।

Vishal Mega Mart IPO: देश के लगभग हर राज्य और यूनियन टेरिटरीज में फैले हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है। अब इसके बाद लिस्टिंग का इंतजार है। आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो शुरुआती सुस्त रफ्तार के बाद निवेशक लौटे और तीन दिन में यह 28 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया।  लिस्टिंग की बात करें तो ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 20.50 रुपये है जिससे 26% से अधिक लिस्टिंग गेन की उम्मीद बन रही है। हालांकि हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।

शेयर थोड़ी देर में BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। अब अलॉटमेंट की बात करें तो इसका स्टेटस या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार केफिनटेक की वेबसाइट पर देख सकते हैं जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें