Get App

टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO क्लैश, क्या निवेशकों के सामने आएगा पैसों का संकट?

टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ एक साथ लॉन्च होने वाले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों निवेशकों को थोड़ा फीका रिस्पॉन्स मिल सकता है। क्योंकि निवेशकों के पास दो बड़े आईपीओ में एक साथ निवेश करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं रहेगा। जानिए एक्सपर्ट की राय।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 05, 2025 पर 8:11 PM
टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO क्लैश, क्या निवेशकों के सामने आएगा पैसों का संकट?
टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इस साल के दो सबसे चर्चित आईपीओ एक साथ लॉन्च होने जा रहे हैं। हालांकि इनका समय टकरा रहा है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इससे मांग पर खास असर नहीं पड़ेगा। रिटेल इन्वेस्टर्स पर दबाव जरूर बढ़ सकता है, जो एक बार में एक ही आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन दोनों आईपीओ में जबरदस्त सब्सक्रिप्शन की उम्मीद है।

दोनों कंपनियों की ताकत

टाटा कैपिटल, टाटा ग्रुप की कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) में से एक है। इसका बिजनेस पोर्टफोलियो रिटेल और कॉर्पोरेट लेंडिंग तक फैला हुआ है। वहीं, LG इलेक्ट्रॉनिक्स अपने मजबूत कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ब्रांड और भारत में बढ़ती पहचान का फायदा उठाकर पूंजी जुटाने की तैयारी में है। दोनों कंपनियों के आईपीओ मिलाकर करीब ₹27,119 करोड़ के हैं। ये बाजार से बड़ी मात्रा में फंडिंग खींच सकते हैं।

किसमें पैसा लगाएंगे निवेशक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें