India Shelter Finance IPO: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस (India Shelter Finance Corporation Limited) का IPO बुधवार, 13 दिसंबर से खुल गया। एक दिन पहले 12 दिंसबर को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि एंकर बुक में 38 निवेशकों ने भाग लिया। इनमें Goldman Sachs, Massachusetts Institute of Technology, NHIT, और Steinberg India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा ICICI Prudential Mutual Fund, Nippon Life India, Kotak Mahindra Trustee, Axis Mutual Fund, UTI Mutual Fund, Mirae Asset, Whiteoak Capital, LGT Select Funds, Tata Mutual Fund, Franklin India, Motilal Oswal Mutual Fund, Edelweiss Trusteeship, Bandhan Financial Services, Quant Mutual Fund, और Axis Growth Avenues AIF 1 ने भी एंकर बुक के जरिए कंपनी में निवेश किया।
